बच्चे को उल्टी होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

बच्चों में उल्टी होने के कारण :-

दूध पीने के दौरान दूध बच्चे की मस्कुलर ट्यूब से होते हुए उसके पेट में जाता है। इस मस्कुलर ट्यूब को इसोफेगस कहते हैं। इसोफेगस और पेट को जोड़ने के लिए एक मसल्स रिंग होती है जो बच्चे के दूध पीने पर खुल जाती है। दूध पीना बंद करने के बाद ये रिंग बंद हो जाती है। ऐसे में रिंग अगर सही है और ज्यादा टाइट नहीं है तो सारा दूध इसोफेगस में वापस चला जाता है। दूध के रिंग में वापस जाने के कारण ही उल्टी होती है।

आहार के साथ समायोजन- शिशु का आहार भी उसकी उल्टी करने का कारण हो सकता है। जन्म के बाद शिशु को अपने आहार के साथ समायोजन बनाने मे समय लगता है। इस दौरान बच्चे का उल्टी करना सामान्य है और आपको इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं। इस दौरान शिशु उल्टी करने के साथ रोता भी है। हालांकि यह केवल कुछ महीनों में सामान्य हो जाता है।

कार सिकनेस- अगर आप अपने नवजात शिशु के साथ यात्रा कर रही है तो गाड़ी और सड़कों पर यात्रा करने के कारण भी शिशु उल्टी कर सकता है और यह सामान्य है।

लम्बे समय तक रोना-अधिक देर तक रोने से बच्चे पर तनाव पड़ता है और यह उल्टी का कारण बन सकता है। अगर शिशु लंबे समय तक रोता है या खांस रहा है तो इस कारण भी वह उल्टी कर सकता है और इस बारे में आपको अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। अधिक देर तक रोने से बच्चे पर तनाव पड़ता है और यह उल्टी का कारण बन सकता है।

फूड एलर्जी-जब शिशु सामान्य आहार लेना शुरु करता है तो ऐसा अक्सर होता है कि उसे फूड एलर्जी का सामना करना पड़े। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें किसी विशेष खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी में खून आना-एक या दो बार शिशु की उल्टी में खून की एक या दो बूंदे दिखना चिंता का विषय नहीं होगा। हालांकि अगर ऐसा कई बार हो और खून की मात्रा ज्यादा हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी के साथ बुखार या डिहाइड्रेशन होना-अगर आपके शिशु को उल्टी के साथ समस्याएं जैसे बुखार, मुंह का सूखना, रोते वक्त आंसू न आना या शिशु का स्तनपान न करना आदि दिखें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info